बागेश्वर, जुलाई 23 -- देवेंद्र, बागेश्वर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को एडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर विभाग की संवेदनहीनता पर चिंता जताई है। एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने पत्र में कहा कि यह घटना केवल एक शिक्षक की हत्या नहीं, बल्कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पुलिस की काउंसलिंग के बाद बढ़ी छात्र संख्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...