प्रभारी ने चहेतों को बांट दिया ढेंचा बीज, भटके किसान
कानपुर, मई 12 -- रसूलाबाद, संवाददाता। कस्बा स्थित राजकीय बीज भंडार में मंगलवार को प्रभारी ने चहेतों किसानों को ढेंचा का बीज वितरित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। रसूलाबाद कस्बा स्थित राजकीय बीज भंडार पर सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराने के लिए ढेंचा का बीज आया था। आनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को बीज वितरित किया जाना था, लेकिन प्रभारी ने चहेते लोगों को बुलाकर बीज वितरित कर दिया। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे केंद्र पर पहुंचे किसानों को बीज खत्म होने की बात कहकर टरका दिया गया। किसानों ने कहाकि उर्दू मूंग के बीज वितरण में भी प्रभारी द्वारा मनमानी की गई थी। यह भी पढ़ें- 2 दिन पहले किताब जमा, लिस्ट में नाम, फिर भी किसानों को नही मिली खाद किसानों ने बताया कि ढेंचा की बुवाई किसान कर देते हैं तथा धान रोपाई के पहले खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.