बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम ने कार्रवाई करते हुए एडीपीआरओ/प्रभारी डीपीआरओ रिजवान अहमद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से विकास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम प्रभारी डीपीआरओ को अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक प्रभारी डीपीआरओ रिजवान अहमद शिकायतकर्ता ब्लाक कोतवाली देहात में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी से उसके पास पूर्व में रही ग्राम पंचायतों में कराए गए छह विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच के निस्तारण के लिए पहले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रकम घटाकर 20 हजार रुपये तय की गई।शिकायतकर्ता ग्राम विकास अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर से लिखित...