चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम सह प्रभारी जीएम सौमित्र मजूमदार ने शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई सहित यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद जीएम सुंदरगढ़ के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। साथ ही राउरकेला रेलवे स्टेशन पर राउरकेला विधायक शारदा नायक से भी मुलाकात की। मौके पर जीएम ने कहा कि राउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया है। राउरकेला रेलवे स्टेशन के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है और राउरकेला रेलवे स्टेशन के दोनों यात्री सुविधाओं आदि म...