बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीडीओ ने सीएचसी दुबौलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी वार्ड में गंदगी मिली। चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि वह कम्प्यूटर चलाना नहीं जानते, इसलिए डाटा नहीं दे पाएंगे। निरीक्षण बाद एमओआईसी भी अस्पताल पर पहुंच गए। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने सीएचसी दुबौलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चीफ फार्मासिस्ट राजेश गुप्ता, लैब टेक्नीशियन रवि प्रकाश, नेत्र परीक्षक मो. शफीक व चतुर्थ श्रेर्णी कर्मी उपस्थित मिले, जबकि एमओआईसी डॉ. सुशील कुमार अनुपस्थित रहे। दूसरे शिफ्ट के डॉ. राकेश शुक्ला, एलटी विजय बहादुर, एसटीएलएस अशरफ अली अनुपस्थित मिले। सीडीओ के निरीक्षण बाद एमओआई डॉ. सुशील कुमार भी अस्पताल पर पहुंच गए। सीडीओ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.