दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय में नए प्रभारी कुलपति के रूप में प्रो. राम कुमार सिंह ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यालय कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करना था। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कुनुल कांडिर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और वर्तमान में उपचाररत हैं। उनके अस्वस्थ रहने के कारण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही थीं। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लोकभवन से आवश्यक दिशा-निर्देश का अनुरोध किया गया था। प्राप्त निर्देशों के आलोक में लोकभवन सचिवालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.