दरभंगा, मई 11 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। ई-शिक्षा कोष के अवलोकन में लेटलतीफी एवं गफलत का मामला पकड़े जाने पर बीईओ राम प्रमोद ठाकुर ने ब्रह्मपुर स्थित प्लस टू ठाकुर बिंदेश्वर शर्मा उच्च विद्यालय के प्रभारी एचएम सहित कई शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है। बीईओ ने अपने पत्र में कहा है कि ई-शिक्षा कोष एप में दर्ज उपस्थिति की समीक्षा करने पर पता चला है कि विद्यालय के शिक्षक गिरिजा चरण मिश्र, नवनीत कुमार झा और सुजाता भवानी की ओर से विगत माह एवं चार से आठ मई की अवधि में ये शिक्षक कई दिनों तक उपस्थिति दर्ज नहीं कर विद्यालय से अनुपस्थित रहे हैं। यह भी पढ़ें- ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 80 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण इसके अतिरिक्त प्रभारी एचएम सहित अन्य शिक्षकों ने भी ई-शिक्ष...