बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के सीएचसी जयप्रकाश नगर का प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार के साथ ही आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्रभारी सीएमओ ने रोगियों की भीड़ को देखते हुए ओपीडी में बैठक इलाज किया। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है। उनका कहना है कि बगैर किसी सूचना के ड्यूटी पर नहीं आना अनुशासनहीनता है। उनका कहना है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.