प्रभारी अधीक्षक पद तीन दिन से खाली
सहरसा, जून 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रभारी अधीक्षक का पद पिछले तीन दिनों से खाली पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार निवर्तमान प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस.एस. मेहता ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पदमुक्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। पद खाली होने के बाद अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिम्मेदारी लेने से कतरा रहे चिकित्सक: सूत्रों के अनुसार सिविल सर्जन द्वारा एक वरीय चिकित्सक को प्रभारी अधीक्षक का प्रभार लेने के लिए पत्र जारी किया गया, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल की बायोमेट्रिक हाजिरी से बढ़ी जवाबदेही, कई चिकित्सकों की बढ़ी परेशानी इसके बाद अन्य कई चिकित्सकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.