भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के प्रभारी अधीक्षक डॉ. महेश कुमार ने गुरुवार की सुबह में अस्पताल में भर्ती झंडापुर थानाक्षेत्र के दयालपुर एनएच-31 पर मंगलवार की शाम में हुए भीषण दुर्घटना के घायलों का हाल जाना। प्रभारी अधीक्षक सबसे पहले सर्जरी विभाग पहुंचे, जहां घायल कल्पना देवी, अमन निषाद व राजेश कुमार मंडल के इलाज व जांच संबंधी अपडेट लिया। इसके बाद वे हड्डी रोग विभाग में भर्ती घायल सीमा देवी व मिथिलेश कुमार के बेड के पास गये और उनके इलाज की स्थित यूनिट इंचार्ज डॉ. यूएस भगत से ली। इसके बाद वे इमरजेंसी सर्जरी वार्ड में भर्ती घायल मनोज मंडल के पास पहुंचे और उसके इलाज के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता, हेल्थ मैनेजर पवन पांडेय आदि की मौजूदगी रह...