संभल, जनवरी 4 -- धनारी और भकरौली पट्टी लालसिंह में माघ मास के पावन अवसर पर शनिवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बाई और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने "जय राम, जय श्री राम" का जाप कर भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया। स्वामी जी देव आश्रम की ओर से आयोजित प्रभात फेरी तय समय पर शुरू हुई और 40 दिनों तक गांव व कस्बे की गलियों में होती रही। फेरी शिव मंदिर से चामुंडा मंदिर होते हुए समाप्त हुई। भक्तों ने पूरे मार्ग में राम नाम के जाप से आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखा। इस अवसर पर धीरेन्द्र राघव, मुकेश राघव, कृष्ण शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुभाष चौहान, संजू चौहान सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रभात फेरी में सक्रिय भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.