ललितपुर, जनवरी 3 -- नगरवासियों में धार्मिक भावना जागृत करने के उद्देश्य से श्रीराम प्रभातफेरी समिति प्रतिदिन भोर पहर नगर में प्रभात फेरी निकाल रही है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद समिति के सदस्य संगीतमय रामधुन के साथ नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रभातफेरी प्रतिदिन तड़के सुबह 4.30 से 5.30 बजे तक भजन-कीर्तन के माध्यम से नगरवासियों को ब्रह्म मुहूर्त में जागने और प्रभु श्रीराम की वंदना करने का संदेश दे रही है। इससे नगर में धार्मिक वातावरण निर्मित हो रहा है तथा लोगों में सुबह जल्दी उठने की सकारात्मक आदत भी विकसित हो रही है। श्रीराम प्रभातफेरी समिति के भारत भूषण कारोलिया, संदेश चतुर्वेदी, हुकुम प्रजापति, रविंद्र गुप्ता, ध्वजवाहक चीकू पाठक सहित लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ता प्रतिदिन धार्मिक जागरण में सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.