रामपुर, मई 27 -- रामपुर। कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में 18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से बुधवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होते हुए दीपक जिंदल के सामने वाली गाली, माई का थान, सैनी नगर, संतोषी माता मंदिर, शगुन मंडप से होते हुए दुर्गा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी निकालकर दिया रस कथा से जुड़ने का संदेश शहर की गलिया जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजायमान हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...