प्रभात फेरी निकाल जगाई जय-जगन्नाथ के नाम की अलख
रामपुर, जून 5 -- रामपुर। कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से शुक्रवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रभात फेरी के माध्यम से गो सेवा परिवार दृारा लोगो के घर-घर जाकर रसकथा महोत्सव का निमंत्रण दिया जा रहा है और साथ ही गली-गली जय-जगन्नाथ के नाम की अलख जगाई जा रही है। यह भी पढ़ें- संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा पांच जून से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.