बरेली, जनवरी 26 -- संत रविदास हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से रविवार को वीरसावरकर नगर बस्ती में प्रभात फेरी निकाली गई। समिति के कोषाध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया कि आज से प्रत्येक दिन इसी प्रकार की जागरण यात्रा बस्ती की अलग अलग उप बस्तियों में निकाली जाएगी। इस मौके पर समिति सचिव योगेंद्र गंगवार, समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महानगर प्रचारक मयंक साधु, अमित गोयल, मयंक कठेरिया, मयंक गोयल, संजय शुक्ला, आशीष अग्निहोत्री, अतुल सिन्हा, सचिन सक्सेना, शुभ राठौर व अमृत जौहरी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...