नवादा, नवम्बर 27 -- नवादा, हिसं/निप्र नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत सुबह 08:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, जिसका संचालन शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड स्तर पर किया गया। प्रभात फेरी समाहरणालय से आरंभ होकर डायट परिसर तक ले जाई गई। इस प्रभात फेरी का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अधीक्षक मद्य निषेध द्वारा किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने शराब सेवन के दुष्परिणामों तथा नशा मुक्त बिहार की संकल्पना को प्रदर्शित करते हुए बैनर एवं प्रेरक स्लोगन के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। सभी की यही पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार तथा बिहार की बेटियां करे पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार जैसे प्रमुख नारे लगाए गए। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.