शामली, अक्टूबर 2 -- शामली। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को पोक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी में न्यायिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रिजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट), 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना देने के लिए प्रेरित किया।अपर यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नुक...