गिरडीह, अप्रैल 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गिरिडीह के तत्वाधान में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरुकता व जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मार्तण्ड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। तीन चरणों में यह अभियान चलेगा। अभियान के शुभारंभ पर सिविल कोर्ट परिसर से टावर चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी एवं प्राधिकार के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान आम लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान का हुआ शुभारंभ अभियान का मु...