हजारीबाग, जनवरी 5 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण के निर्देशानुसार पूरे देश में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले सोमवार की सुबह इसका शुभारंभ प्रभातफेरी के साथ किया गया। यह प्रभात फेरी सुबह सात बजे सिविल कोर्ट से निकल कर झील रोड होते हुए वापस न्याय सदन भवन पहुंची। इस कार्यक्रम में बतौर न्यायिक पदाधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना, सिविल कोर्ट निबंधक दिव्यम चौधरी, विक्रांत रंजन, सुमंत दीक्षित, प्रायः सभी मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, एलएडीसी के सदस्य, पारा लीगल वालेंटियर और सिविल कोर्ट कर्मचारी मौजूद थे। इसके साथ ही सोमवार को सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपने कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेल...