बांका, अप्रैल 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में चल रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को आग से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई, जिसमें शहर के केआर मिशन स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह करीब 7 बजे अग्निशमन कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई, जो डीएम कोठी, आजाद चौक और ब्लॉक गेट होते हुए पुनः अग्निशमन कार्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और आग से बचाव के उपायों का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी तबाही, बच्चों को आग से बचाव की दी जानकारी इस दौरान विद्यालय के वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.