बरेली, मई 2 -- नगर निगम के वार्ड-50 स्थित प्रभात नगर में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यहां पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 27 अप्रैल से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था चरमराई हुई थी। नगर निगम में शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हो रही थी। ऐसे में बोले पेज पर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर नगर निगम में क्षेत्र में व्यवस्था बहाल कर दी है। प्रभात नगर में लगातार तीन दिनों पेयजल की आपूर्ति बदहाल होने से महिलाएं काफी परेशान थीं। उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ मिल नहीं रहा था। महिलाओं का कहना था कि 'तीन दिन से घरों में पानी नहीं है। छोटे-छोटे बच्चे प्यासे हैं, खाना बनाना मुश्किल हो गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।' अभिभावकों का कहना था कि कि पानी की कमी के कारण वे समय पर बच्चों का भो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.