लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। श्रीरामनवमी पूजा समिति लातेहार की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी सह बजरंग देव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से समिति को यथावत रखते हुए पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया। बैठक में प्रभात कुमार को लगातार चौथी बार श्रीरामनवमी पूजा महासमिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, राजन तिवारी को महामंत्री और रंजीत साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी आयोजन को भव्य व सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि श्रीरामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और चरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.