मुजफ्फरपुर, मई 20 -- अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ में पेशेवर शूटर ने डेढ़ माह पूर्व प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की इसी तरह चलती बाइक पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रभाकर सिंह की हत्या में शामिल सुपारी शूटर को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच मुशहरी में प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क हत्या, हमलावर ने मुंह में पिस्टल डालकर 5 गोलियां उतारींप्रभाकर सिंह की हत्या का विवरण प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की भी जमीन के विवाद को लेकर सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। 30 मार्च की दोपहर एक बजे प्रभाकर सिंह जीरोमाइल की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान बाड़ा जगन्नाथ मोड़ पर उसे पेशेवर शूटर ने गोली मारी। सिर में गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। ...