वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से शनिवार को अस्सी घाट पर हुई प्रभाती में वरिष्ठ कलाकार विवेक विश्वकर्मा का भावपूर्ण शास्त्रीय गायन हुआ। आरम्भ राग नटभैरव में निबद्ध बंदिश 'ए बनरा री माई' से किया। इसके बाद द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिश 'करम कीजे रब साईं' और भजन 'रे मन राम नाम सुखदाई' सुनाया। तबले पर राघव शर्मा एवं संवांदिनी पर मोहित परोहा ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के संस्थापक सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.