वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से होने वाली प्रभाती में रविवार को मुंबई के युवा कलाकार प्रथमेश पारीक का गिटार वादन हुआ। अस्सी घाट स्थित मंच पर हुए आयोजन में उन्होंने राग अहीर भैरव में आलाप से आरंभ किया। विलंबित तीन ताल और द्रुत तीनताल में निबद्ध स्वर रचना बजाकर आनंदित किया। समापन राग मांड में निबद्ध धुन से किया। उनके साथ तबला पर डॉ.अमित ईश्वर ने संगत की। मुंबई की स्वाति अग्रवाल एवं करण ओबेराय ने कलाकारों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- द्मश्री पंडित बलवंत राय भट्ट 'भावरंग' की दसवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र, अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की गायिका चिन्मयी आठले ओक के गायन से श्रोता मुग्ध हो गए। यह भी प...