कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रभातफेरी ने श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण बना दिया। श्रीगोविंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में पिछले लगभग 15 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ निभाई गई। नगर के श्रीमंशेश्वर नाथ मंदिर परिसर से प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते और पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर समापन करते। इस दौरान वातावरण जय माता दी और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। चैत्र नवरात्रि के सभी नौ दिनों तक प्रभातफेरी ने नगर के अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर देवी आराधना की। हर दिन एक नए मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक आयोजन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.