बदायूं, जनवरी 24 -- बदायूं। प्रभात फेरी के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर के बाद पहले संघ फिर भाजपा नेताओं के सक्रिय होने और डीएम एसएसपी को गेस्टहाउस पर बुलाकर नाराजगी जताने का असर देर रात हो गया। एसएसपी ने बिल्सी के सीओ संजीव कुमार को हटाते हुये मुख्यालय में अटैच किया। इसके साथ ही एलआईयू के सिपाही प्रशांत चौधरी को निलंबित कर दिया। 16 जनवरी को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में प्रभात फेरी के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को गांव पीड़ित परिजनों एवं घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की। शुक्रवार को पीड़ितों एवं घायलों को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाकर डीएम व एसएसपी के सामने पेश किया। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से खुलकर नाराजगी जताई। इस दौरान दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिये कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.