प्रभातफेरी निकाल दिया रसकथा का निमंत्रण
रामपुर, जून 13 -- कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से बुधवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सरदार जी की चक्की से प्रारंभ होकर सुभाष स्कूल, न्यू कृष्णा विहार की गलियों का भ्रमण करते हुए अजीतपुर सैनी बस्ती, माई का थान, कायस्थों वाला मंदिर से होते हुए सरदार जी की चक्की पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। जय-जगन्नाथ के जयकारों से गलियां गूंजायमान हो उठी। श्रदृालुओं दृारा जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.