बक्सर, फरवरी 24 -- फोटो संख्या- 14, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव में नशामुक्ति अभियान में शामिल थानाध्यक्ष संजय सिन्हा सहित अन्य पुलिसकर्मी। डुमरांव, संवाद सूत्र। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर से नशामुक्ति जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने किया। प्रभातफेरी का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में पुरुष व महिला पुलिसबल के जवानों ने हिस्सा लिया। सुबह के समय निकाली गई इस रैली में पुलिसकर्मी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर नशा छोड़ों, जीवन जोड़ों, नशे की मार, बर्बाद करें सुखी परिवार, नशामुक्त बिहार, स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार जैसे संदेश लिखे थे। पूरे मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.