सहारनपुर, मार्च 20 -- गंगोह, संवाददाता प्रभातफेरी निकालकर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ परम्परागत श्रद्धा, और उल्लास के साथ किया गया। श्री माता वैष्णो देवी धाम से माता की दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ डॉ. मनोज जैन, अरविंद बिट्टू, राकेश सिंघल ने किया। श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते-गाते नगर के प्रमुख मार्गों और गली-मोहल्लों से निकले। पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। मंदिरों में माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के शंकर पाहवा व मुरारी लाल बजाज के अनुसार नवरात्रों में प्रतिदिन 251 दीपों से माता की महाआरती होगी। 25 मार्च को माता के नौ स्वरूपों का भव्य दरबार, 26 मार्च को माता की चौकी तथा 27 मार्च को हवन व कन्या पूजन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.