सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- पुपरी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को अनुमंडल अग्निशमन विभाग पुपरी की ओर से विभिन्न स्कूलों से प्रभातफेरी निकाल लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। शहर के राजबाग स्थित मध्य विद्यालय सोनबरसा टोल एवं प्राथमिक विद्यालय बाजपट्टी विद्यालय के छात्रों द्वारा निकली प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव के उपाय व सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना शामिल है। इसके अलावा स्कूली छात्र व शिक्षकों को विभाग के अधिकारियों द्वारा आग से बचाव व सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दिया गया। 14 अप्रैल से शुरू अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। इस वर्ष सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज नामक थीम पर एक साथ रखा गया है। यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल से स्कूली बच्चों को आग से बचाव के प्रति किया गया जा...