प्रभातफेरी के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे का आयोजन
अमरोहा, जून 27 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के रहरा रोड स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य लोकेश भारद्वाज व अन्य आचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में फेरी निकाली गई, जिसमें खाटू श्याम बाबा, सांवरिया सेठ, मां गंगा, लक्ष्मी नारायण, नवग्रह मंडल और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। प्रभात फेरी नगर के मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, होली चौक और शिवाला मंदिर से होते हुए वापस शिव मंदिर पर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- प्रभातफेरी के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे का आयोजन दोपहर दो बजे से मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.