मेरठ, अप्रैल 7 -- फोटो मेरठ। मंगलवार को प्रभातनगर में श्रीराम भक्त सेवा परिवार की ओर से सर्वेशराय शिव मंदिर प्रभातनगर पर हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपरांत छठी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित प्रभु नारायण शास्त्री द्वारा विधिवत तिलक एवं ज्योति पूजन कराया गया। मुख्य यजमान अनूप शर्मा परिवार रहा। मंदिर प्रांगण में सभी भक्तजनों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद हनुमानजी की 31 ज्योति महाआरती हुई। मंदिर प्रांगण जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा। समिति द्वारा कढ़ी चावल एवं मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिनेश बंसल, रूप किशोर, विक्की चोपड़ा, हरि गुप्ता, संजीव सिंह, अमित कौशिक, राहुल वर्मा, हेमंत सिंह, पार्थ सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...