विकासनगर, जनवरी 31 -- चकराता वन प्रभाग के तत्वावधान में शनिवार को कनासर रेंज मुख्यालय में वन क्षेत्राधिकारी कनासर रेंज की अध्यक्षता में प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कनासर रेंज के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रभाग दिवस के दौरान वन संरक्षण, जन सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मानव वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि से सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण जैसे विषयो को प्रमुखता से रखा गया। बैठक में क्षेत्र में अवैध पातन की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु कड़ी निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...