प्रभाकर हत्याकांड में सुराग ढूंढने के लिए बंदियों से भी ली गई जानकारी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ चौक के पास प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह हत्याकांड में सुपारी शूटर का सुराग ढूंढने के लिए जेल के बंदियों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। बीते दिनों जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई शातिरों को शूटर का सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़ी घटनाओं में जेल में बंद शातिरों तक घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे में खबर पहुंच जाती है।एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि शूटर लगभग चिह्नित हो चुका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही इसमें बड़ी कार्रवाई सामने आएगी। उन्होंने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाले नामजद आरोपित शेखपुर के तुलसी राय और कटरा के उदय पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.