प्रभसिमरन सिंह का बड़ा कारनामा, सूर्यकुमार-अभिषेक के बाद IPL में ऐसा करने वाले तीसरे अनकैप्ड प्लेयर
नई दिल्ली, मई 14 -- पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रभसिमरन ने धर्मशाला में अर्धशतकीय पारी के दौरान आईपीएल 2026 में 400 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में एक से अधिक आईपीएल सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। प्रभसिमरन ने मुंबई के खिलाफ में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने धर्मशाला में 32 गेंद में 57 रन बनाए।तीसरे अनकैप्ड बैटर प्रभसिमरन सिंह आईपीएल इतिहास में एक से ज्यादा सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। प्रभसिमरन ने 2025 में 549 और जारी सीजन में 400 से अधिक रन बना लिए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सूर्यकुमार यादव (2018, 2019 और 2020)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.