नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- इम्पैक्ट प्लेयर नियम की कई खिलाड़ियों की आलोचना के बीच पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने इस नियम का समर्थन करते हुए कहा कि इसके कारण खेलने के अवसर बढ़े है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने संकेत दिया है कि यह नियम कम से कम एक और साल तक लागू रहेगा, जिसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। प्रभसिमरन सिंह का मानना है भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए आपको उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करना होता है।इम्पैक्ट प्लेयर नियम के पक्ष में प्रभसिमरन ने कहा, "एक युवा खिलाड़ी के तौर पर, मैं इसे एक अवसर के रूप में देखता हूं। कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता, क्योंकि इसमें आप ज्यादा जोखिम भरा क्रिकेट खेल सकते हैं। आप अपनी टीम में एक और खिलाड़ी जोड़ सकते हैं। आप गेंदबाजी या बल्लेबाजी के लिए, किसी को भी टीम में शामिल कर सकते हैं।" उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.