प्रबुद्ध व्यास राष्ट्रीय सीए वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपविजेता
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। प्रयागराज के सीए छात्र प्रबुद्ध व्यास ने राष्ट्रीय सीए स्टूडेंट्स प्रतिभा खोज वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 के राष्ट्रीय चरण में उपविजेता बने हैं। भुवनेश्वर शाखा की ओर से 26 और 27 सितंबर को पुरी, ओडिशा में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने एक सीए की विश्वसनीयता निर्धारित करने में तकनीकी दक्षता की अपेक्षा व्यावसायिक नैतिकता अधिक महत्वपूर्ण है, विषय के विपक्ष में विचार रखे। प्रबुद्ध ने पहले 21 मई को प्रयागराज शाखा और फिर कानपुर में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। वह मध्य भारत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। प्रयागराज शाखा के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए अभिनव कोहली, सचिव सीए शैंकी कसेरा, कोषाध्यक्ष सीए अताउर रहमान आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.