सासाराम, जून 11 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ीगोला उत्तरी मंडल में प्रबुद्ध जन संपर्क एवं पर्यावरण संवर्धन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तेतराढ़ प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष आरती गुप्ता, जिला मंत्री मीना गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी एवं मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शीला सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार...