संभल, मार्च 22 -- बबराला के बगीचा बैंकट हॉल में रविवार को एक प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लेकर राष्ट्र, संस्कृति और समसामयिक चुनौतियों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम में अधिवक्ता, शिक्षाविद, चिकित्सक, किसान, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह एवं प्रोफेसर डॉ. राजकुमार वैदिक ने उत्साहपूर्ण ढंग से किया। विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने अपने संबोधन में आरएसएस द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी सुशील कुमार ने समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.