कानपुर, जून 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर कानपुर पहुंचे। जाजमऊ पुल पर पार्टीजनों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण में बीते हैं। पार्टी कार्यकर्ता यह बात प्रबुद्धजनों के साथ उनके ड्राइंग रूम में बैठकर साझा करे। जनसंवाद का यह तरीका यूपी मिशन-2027 का हथियार बनेगा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के आवास पर उनके दिवंगत बड़े भाई श्रीराम पाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले यूपी दौरे पर पंकज चौधरी, BJP ने बनाया PDA फॉर्मूले की काट का माइक्रो प्लान पंकज चौधरी ने कहा कि म...