प्रबुद्धजनों के सुझावों से विकास को मिलेगी नई दिशा : मनीष जायसवाल
रामगढ़, जून 20 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रबुद्धजनों व ग्रामीणों से संवाद किया। भाजपा के प्रबुद्धजन संवाद एवं प्रवास कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में सांसद ने समाज के वरिष्ठ व सम्मानित लोगों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मारंगमरचा गांव में सांसद मनीष जायसवाल ने सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश राम दास के आवास पहुंचकर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, विचार और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से प्रबुद्धजनों का सम्मान करती रही है और आगे भी उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.