सहारनपुर, नवम्बर 19 -- दी विद्या प्रचारक सभा गंगोह की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के सर्वसम्मत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी व अंबेहटा के गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गर्ग द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। जिसके अनुसार कालेज परिसर में हुई चुनाव प्रक्रिया में नामांकन के दौरान तीन पदाधिकारियों व 8 सदस्यों के चयन के लिए 11 लोगों ने ही नामांकन दर्ज किये थे। अब सर्वसम्मत चुनाव परिणाम घोषित करते हुए रघुनन्दन गोयल अध्यक्ष, अनूप कुमार सिंघल सचिव व मुकेश कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि कार्यकारिणी में योगेश गर्ग, विकास गर्ग, मनी गोयल, राकेश गर्ग, विशाल जैन, अनुराग गोयल, संजय कुमार गर्ग व दिनेश कुमार मित्तल को सदस्य बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.