बागपत, जून 21 -- बागपत। जिले के 16 विद्यालयों में वर्षों से प्रबंध समिति नहीं है। समिति के न होने से विद्यालयों का विकास नहीं हो पा रहा था। कई विद्यालय ऐसे है जो जर्जर है। समिति न होने की वजह से विद्यालयों का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा था। अब डीएम के निर्देश पर राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों का प्रबंधक नियुक्त कर दिया है। शासन से आदेश हुआ है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय जिनमें प्रबंधक समिति, साधारण सभा व ट्रस्ट का कोई भी सदस्य, पदाधिकारी जीवित नहीं है, या फिर पांच वर्षों से प्रबंध समिति कालातीत है। ऐसे विद्यालयों के संचालन, शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन, सहित विद्यालयों के विकास के लिए समिति का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रतिनियुक्ति पर गये डीपीओ एसएसए, शारिक को प्रभार समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी और विभि...