प्रबंध समिति निरस्त होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
बागपत, जून 22 -- दाहा। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी की प्रबंध समिति को जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत द्वारा अमान्य घोषित कर निरस्त किए जाने पर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर खुशी जताई। ग्रामीणों ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए निर्णय का स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत राजीव कुमार यादव ने बताया कि पलड़ी स्थित जनता इंटर कॉलेज में 21 दिसंबर 2025 को प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें शिवकुमार पैनल विजयी हुआ था। चुनाव के बाद विपक्षी पक्ष के महेंद्र ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कई अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि साधारण सभा के सदस्यों को चुनाव संबंधी सूचना भेजे जाने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके अलावा प्रबंध समिति के तीन वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति से 11 माह पूर्व साधारण सभा के सदस्यों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.