प्रबंध समिति चुनाव में विपिन चौधरी प्रबंधक निर्वाचित
बिजनौर, मार्च 24 -- नहटौर। चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर अखेड़ा के प्रबंध समिति चुनाव में विपिन कुमार 96 मत पाकर प्रबंधक पद पर निर्वाचित हुए। इनके अलावा सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण शेष कमेटी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रबंध समिति चुनाव संपन्न हुआ। प्रबंधक पद के लिए विपिन कुमार बालापुर व विजयपाल सिंह साहनपुर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये। मतदान प्रक्रिया में 167 मतदाताओं में से 114 मतदाताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गया। मतगड़ना में विपिन कुमार बालापुर वाले 96 मत प्राप्त कर विजय हुए। वहीं विजयपाल सिंह को 15 मत मिले। तीन मत निरस्त पाए गए। इनके अलावा अध्यक्ष पद पर सूरज पाल सिंह नन्हेड़ा, उपाध्यक्ष पद पर हिरेंद्र सिंह पहाड़पुर, उपप्रबंधक पद पर बाबू खाँ धनपुरा, कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.