उरई, मार्च 7 -- कोंच। सूरज ज्ञान शिक्षा प्रसार समिति कोंच द्वारा संचालित सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच की प्रबंध समिति का निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी दीपक मिश्रा एडवोकेट द्वारा सम्पन्न कराया गया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ सुनील कुमार प्रजापति की उपस्थिति रही। सम्पन्न निर्वाचन में डॉ आरबी जैन अध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, अंकुर यादव प्रबन्धक, राहुल जैन उपप्रबंधक, भारती यादव कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सदस्यों के तीन पद पर सोनल जैन, राजवीर एवम इंद्रमणि जैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दीपक मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विजयी प्रमाणपत्र प्रदान किये।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्रा ने नवनिर्वाचित प्रबन्धसमिति के समस्त पदाधिका...