प्रबंध समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
रामगढ़, जून 26 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ के अंतर्गत वार्ड नं 26 कैथा में कस्तूबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें मुख्य रुप से वार्ड 26 पार्षद देवधारी महतो शामिल हुए। इस दौरान एजेंडावार चर्चा हुई। पठन - पाठन से संबंधित बातों के साथ - साथ पारा शिक्षिकाओं के मानदेय वृद्धि करने एवं भवन निर्माण के बारे में चर्चा किया गया। इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही अंत में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन अल्पना कुमारी, समिति के अध्यक्ष सबिता देवी, शिक्षिका सुगंधा अभिभावक हेमंती देवी, सोनी देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, संजू देवी, सुबासो देवी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.