लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रादेशक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक प्रकाश बिंदु ने दुग्ध संघ लखनऊ (पराग) के मलिहाबाद क्षेत्र के पुसौली जगदीशपुर में स्थापित बल्क मिल्क कूलर व हमीरपुर दुग्ध समिति व अल्लुपुर दुग्ध समिति का भ्रमण किया। बीएमसी व दुग्ध समितियों में लगे एएमसीयू व डीपीएमयू के विषय में जानकारी प्राप्त की। दुग्ध समितियों के सचिवों व दुग्ध उत्पादक सदस्यों से वार्ता की। वह पराग डेयरी के चक गंजरिया के तीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...