प्रबंध निदेशक ने परखी वर्टिकल व्यवस्था, प्रोग्रेस मिली कम
मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता आईएएस ने मुजफ्फरनगर में वर्टिकल व्यवस्था को गंभीरता से परखा है। इस दौरान उन्हें प्रोग्रेस काफी कम मिली है। वर्टिकल व्यवस्था के तहत करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो पाया है। उन्होंने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने रामपुर बिजलीघर और टाउन हाल एक्सईएन कार्यालय का निरीक्षण किया है। उन्होंने बिजली सप्लाई को दुरूस्त रखने और नीचे से गल चुके पोल को हटाकर नए पोल लगाने के निर्देश दिए है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता आईएएस ने कहा कि झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लगाई गई क्यूरी की समीक्षा कर गलत क्वेरी पर संबंधित आवेदनकर्ता को अवगत कराया जाए। वहीं पोर्टल पर गलत क्वेरी लगाने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.